Friday, October 9, 2026
Home Crime पैसे डबल करने का झांसा देकर आकाश शर्मा से 20 लाख की...

पैसे डबल करने का झांसा देकर आकाश शर्मा से 20 लाख की ठगी, रजिंदर व सुधीर पर मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में दो व्यक्तियों द्वारा आकाश शर्मा को पैसे डबल करने का झांसा देकर लाखों की ठगी मारने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता आकाश शर्मा ने बताया कि सिविल अस्पताल  नजदीक सैनिक लैबोरेटरी के मालिक रजिंदर सिंह और सुधीर कुमार निवासी बैक साइड फतेहगढ़ चुंगी, होशियारपुर द्वारा उससे पैसे डबल करने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी मारी गई। उन्होंनें बताया कि जब उन्होंनें पैसे वापिस मांगे तो उक्त आरोपियों द्वारा उसे धमकियां दी गई। आकाश शर्मा ने आगे बताया कि उक्त आरोपियां का काफी लंबे समय से उनके पास आना-जाना लगा रहता था।

Advertisements

उन्होंने बताया कि उन्होंनें भरोसा करके उक्त आरोपियों को 20 जुलाई 2024 को बैंक से पैसे निकलवाकर तथा दोस्त शिंदा से 3 लाख 50 हजार उधार लेकर कुल 20 लाख दिए। उन्होंनें बताया कि जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें कहा कि वह 20 लाख को जून 2025 में डबल करके वापिस दे देंगे। उन्होंनें बताया कि जब उन्होंनें अपने पैसे मांगे तो उक्त आरोपियों द्वारा उन्हें धमकियां दी गई। उन्होंनें पुलिस प्रशासन से मांग की कि उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें पैसे दिलाएं जाएं। थाना माडल पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here