
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। झनिक्कर स्थित संतोषी माता मंदिर में बाबा ब्रह्मचारी शिव गिरी जी के सानिध्य में देवी भागवत कथा व ज्ञान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 30 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक चलेगा, जिसमें कथा प्रवचन, हवन, संकीर्तन और भंडारे का आयोजन होगा। पं. अरुण व्यास के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा।


कार्यक्रम का शुभारंभ 30 मार्च को मूल पाठ से होगी, इसके बाद कथा स्थापना, नित्य पूजन और प्रवचन होंगे। संध्याकालीन आरती और संकीर्तन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक होगा। 7 अप्रैल को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के प्रबंधक महात्मा अरविंद दास ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।












