Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal सिलंडर फटने से घर में सो रही बच्ची की मौ-त, 2 घायल

सिलंडर फटने से घर में सो रही बच्ची की मौ-त, 2 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलीकलां में सिलंडर फटने से 1 बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जांच में पता चला है कि सिलंडर से गैस लीक होने के कारण हुए धमाके से मकान के दो कमरे ढह गए और घर में सो रहे सदस्य मलबे के नीचे दब गए।

Advertisements

हादसे के दौरान कमरे में पति-पत्नी, दो बच्चियां और उनका भाई सोया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की अगली कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here