Thursday, October 22, 2026
Home Himachal 24 से शहरी निकाय चुनावों के लिए भरे जाएंगे नामांकन, 31 को...

24 से शहरी निकाय चुनावों के लिए भरे जाएंगे नामांकन, 31 को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों के लिए चुनाव में उम्मीदवारों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए उम्मीदवार 24, 26 और 28 दिसंबर को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र भर सकेंगे।राघव शर्मा ने कहा कि 29 दिसंबर की सुबह 10 बजे के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी जबकि 31 दिसंबर की सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे।

Advertisements

नामांकन पत्र वापस लेने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहरी निकायों के चुनाव के लिए मतदान 10 जनवरी, 2021 की प्रातः 8 से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी और फिर तत्काल बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।राघव शर्मा ने सभी उम्मीदवारों से आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील की है तथा साथ ही कहा है कि सभी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जारी किए गए कोविड गाइडलाइन्स की पालना भी सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here