Sunday, October 25, 2026
Home Himachal जिला ऊना में होगी सूखे शौचालयों की जियो टैगिंग: राघव शर्मा

जिला ऊना में होगी सूखे शौचालयों की जियो टैगिंग: राघव शर्मा

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावरचंद गहलोत 24 दिसम्बर को वर्चुअल बैठक के माध्यम से स्वच्छ भारत मिश्न के अन्तर्गत ‘स्वच्छता अभियान’ मोबाइल ऐप लॉंच करेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अंतर्गत प्राप्त आंकड़ों के आधार पर देश में 26 लाख सूखे शौचालय मौजूद थे, जिनमें से 7 लाख शौचालयों की सफाई अभी भी सिर पर मैला ढोने वालों द्वारा हाथों से की जा रही है।

Advertisements

भारत सरकार ने 2013 में विधेयक पारित कर सिर पर मैला ढोने की प्रथा और ऐसे सूखे शौचालयों को पूर्णतया प्रतिबन्धित कर दिया था और स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ऐसे अधिकतर शौचालयों को तोड़कर स्वच्छ शौचालयों में परिवर्तित कर दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि सरकार के ध्यान में आया है कि देश के कई भागों में सूखे शौचालयों का इस्तेमाल किया जा रहा है और सिर पर मैला ढोने की प्रथा भी कहीं-कहीं आज भी विद्यमान है। ऐसी स्थिति पर पूर्ण प्रतिबन्द लगाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है तथा निर्णय लिया है कि इस दिशा में सभी नागरिकों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित करके ऐसे शौचालयों की जियो टैगिंग की जाए और सिर पर मैला ढोने की प्रथा में लगे लोगों को अन्य किसी रोजगार से जोड़कर पुनर्वासित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here