अमरीका से लंदन जा रही फ्लाइट में महिला से रेप

लंदन (द स्टैलर न्यूज़)। फ्लाइट में भी महिलाएं सेफ नहीं है। अमरीका के न्यूजर्सी से लंदन आ रही यूनाइटेड एयरलाइंस की ओवरनाइट फ्लाइट में एक महिला यात्री से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना जरुर 31 जनवरी है लेकिन मीडिया को इसकी जानकारी अब दी गई है। महिला की शिकायत पर आरोपी को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को यूनाईटेड एयरलाइंस की एक ओवरनाइट फ्लाइट ने न्यूजर्सी से टेकऑफ किया। इस फ्लाइट की बिजनेस क्लास में 40 साल का एक ब्रिटिश नागरिक भी सफर कर रहा था। रात में उसने बिजनेस क्लास में ही अकेली सफर कर रही महिला से रेप किया। इस दौरान बाकी पैसेंजर गहरी नींद में सो रहे थे।
महिला ने इस घटना की जानकारी फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी। क्रू ने पुलिस से संपर्क किया और उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद जैसे ही फ्लाइट ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंडिंग की तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। महिला की मेडिकल जांच भी कराई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here