Saturday, October 24, 2026
Home Crime युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर पैसे ठगने वाले पति- पत्नी गिरफ्तार 

युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर पैसे ठगने वाले पति- पत्नी गिरफ्तार 

मुरादाबाद (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल लाइंस पुलिस ने एक गिरोह के दो सदस्य को काबू किया है। जो लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर पैसे ठगते थे। पुलिस ने इस मामले में मुस्कान नाम की महिला और उसके पति वसीम उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि  मुस्कान फोन के ज़रिये लोगों से दोस्ती करती थी और बाद में उन्हें मिलने बुलाती थी। वहां पहले से मौजूद उसके साथी युवक का वीडियो बनाकर धमकी देते थे और पैसे वसूलते थे।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि मुस्कान 50 से अधिक लोगों को इस जाल में फंसा चुकी है। जानकारी मुताबक संभल की एक महिला ने 9 अक्टूबर को सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 11 अप्रैल 2025 को उसके पति के फोन पर अलसबा नाम की महिला ने कॉल कर मुरादाबाद बुलाया था। वहां वह उसे अपनी बहन मुस्कान के घर ले गई। वहाँ अलसबा का पति शाहबाज़, मुस्कान का पति वसीम और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। आरोपियों ने युवक को निर्वस्त्र कर महिला के साथ वीडियो बनाया और दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर 1 लाख 60 हजार रुपये वसूल किए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मुस्कान और वसीम ने बताया कि उनका एक पूरा गिरोह है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here