Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur गांव परसोवाल में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धालुओं ने उठाया...

गांव परसोवाल में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव मंदिर गांव परसोवाल (चब्बेवाल के समीप) में श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए हरिओम एरी ने बताया कि शिव मंदिर, दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर एवं नगर निवासियों के सहयोग से करवाए इस महाआयोजन के तहत सुबह 12 बजे कलश यात्रा का आयोजन हुआ तथा इस उपरांत 4 बजे से कथा प्रारंभ हुई। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे हवन हुआ व 12 बजे भंडारा लगाया गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर कथा व्यास साध्वी राधा जी कथा अमृतवर्षा करके श्रद्धालुओं को प्रभु चरणों से जोड़ा गया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में समूह इलाका निवासियों ने पहुंचकर पुण्य कमाया। इस अवसर पर कपिल देव, हरि ओम ऐरी, प्रदीप ऐरी, रमन ऐरी, दुष्यन्त ऐरी, कपिल देव, नरिंदर कुमार, गौरव दत्त, सन्नी शर्मा, सतेंद्र शर्मा,कुलदीप सिंह, सेवक राम, राहुल अग्निहोत्री, अभिनंदन ऐरी, साहिल कुमार, उमेश ऐरी, अश्वनी हवादार, उदय ऐरी, परियांशु ऐरी, देवियांशु शर्मा, रोंकी सिंह, नितिन ऐरी, मानव शर्मा, अभय कुमार, मंडन आनंद, मुनीष बाबा, मनु ऐरी, हीरा लाल, विजय कुमार व समूह शहर के निवासी मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here