
धर्मशाला (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत तीन चोरी के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गहने और नकदी बरामद की गई है। धर्मशाला के समीपवर्ती क्षेत्र बड़ोल और दाड़ी में 7.54 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी के मामलों में पुलिस ने पिछले सप्ताह झियोल निवासी रोबिन और दाड़ी निवासी भीमसेन को गिरफ्तार किया था।

तीनों मामलों में आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने पहली चोरी 26 सितंबर की रात्रि को गबली दाड़ी क्षेत्र में की थी, जिसमें एक घर से लगभग 90,000 रुपये के आभूषण और पांच हजार नकद चोरी किए थे। इसके बाद 17 अक्तूबर को अपर बड़ोल में लगभग 3.09 लाख के आभूषण जबकि तीन नवंबर को ही बड़ोल क्षेत्र में 3.50 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। एसएचओ धर्मशाला संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त पर चोरी हुए करीब 7.54 लाख रुपये के गहने और नकदी को बरामद कर लिया गया है।












