Tuesday, October 6, 2026
Home Crime राज्यपाल सिन्हा ने तीन कर्मचारी किए बर्खास्त, आतंकी संगठनों से संबंध रखने...

राज्यपाल सिन्हा ने तीन कर्मचारी किए बर्खास्त, आतंकी संगठनों से संबंध रखने का आरोप

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा ने राज्य सरकार के तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में मलिक इश्फाक नसीर, जो पुलिस में कांस्टेबल थे, अजाज अहमद, जो स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक थे, और वसीम अहमद खान, जो सरकारी मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में जूनियर असिस्टेंट थे, शामिल है। इन तीनों कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप है। 

Advertisements

जिनमें आतंकवादी गतिविधियों में सीधे या परोक्ष रूप से संलिप्त होना, देश की सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा पैदा करना और आतंकवादी संगठनों को सहायता देना शामिल हैं। यह निर्णय जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए सबूतों और खुफिया रिपोर्टों पर आधारित है। प्रशासन का कहना है कि जम्मू-कश्मीर सरकार आतंकवाद और देशविरोधी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस लागू करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here