Saturday, October 10, 2026
Home Crime महितपुर का ओकार व राम कालोनी कैंप का राजन नशीले पदार्थ सहित...

महितपुर का ओकार व राम कालोनी कैंप का राजन नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। थाना सदर पुलिस ने दो व्यक्ति को 100 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एस.आई. सेवा सिंह पुलिस पार्टी सहित रियात बाहरा कालेज बूथगढ़ मोड़ के नजदीक चैकिंग के दौरान जब उन्होंने एक मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.ए.वी. 8796 पर आ रहे युवकों को रोका।

Advertisements

जिन्होंने अपना नाम ओंकार सिंह पुत्र रोशन सिंह निवासी महितपुर और नीतिन उर्फ राजन पुत्र हरबंस लाल निवासी राम कालोनी कैंप थाना सदर होशियारपुर बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर ओंकार सिंह से 70 ग्राम तथा नीतिन से 30 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। थाना सदर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here