मिशन शक्ति के सफल परिक्षण से भारत बना आंतरिक्ष महाशक्ति : खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्य अविनाश राय खन्ना ने मिशन शक्ति के तहत भारत के वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष में एंटी सैटेलाईट ब्लास्टिक मिसाईल के सफल परिक्षण पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, डी.आर.डी.ओ. वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई दी। श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने इस संबंधी जानकारी देते हुए ने बताया कि श्री खन्ना ने केन्द्र सरकार तथा वैज्ञानिकों के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस एंटी सैटेलाईट ब्लास्टिक मिसाईल के सफल परिक्षण से भारत विश्व में आंतरिक्ष महाशक्ति के रू प में विख्यात हुआ है। खन्ना ने कहा कि इस परिक्षण से आज भारत अमेरिका, रू स, चीन के बाद विश्न में चौथी आंतरिक्ष महाशक्ति बन गया है।

Advertisements

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मजबूत इच्छाशक्ति व भारतीय वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के सदका ही आज भारत विश्व के इस मुकाम पर पहुंचा है। भारत ने मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 5 साल में जो जल, थल व वायु के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। उससे भारत एक बार फिर विश्व की नंबर 1 महाशक्ति बनने जा रहा है। श्री खन्ना ने कहा कि आज इस सफल अंतरिक्ष परिक्षण के लिए हर भारतीय अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। श्री खन्ना ने वैज्ञानिकों को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here