Tuesday, October 27, 2026
Home Crime स्टार हैल्थ में कार्यरत पुनीत का कार्यालय के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोरी

स्टार हैल्थ में कार्यरत पुनीत का कार्यालय के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद चोरों के हौंसले कम होते नज़र नहीं आ रहे हैं। चोरों द्वारा कभी किसी के घर को तो कभी किसी की दुकान के साथ-साथ वाहनों की चोरी आम बात हो चुकी है। ताजा मामले में एक चोर ने स्टार हैल्थ में कार्यरत एक अधिकारी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चोर पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

Advertisements

जानकारी देते हुए पुनीत ने बताया कि वह अपने भाई अमन का मोटरसाइकिल (नंबर पीबी-08, सीई-7244), लेकर कार्यालय आए थे और मोटरसाइकिल  कार्यालय के बाहर खड़ा किया था। लेकिन जब वह कार्यालय से बाहर आए तो मोटरसाइकिल वहां नहीं था। आसपास ढूंढने पर जब वह नहीं मिला तो उन्होंने सीसीटीवी चैक किया, जिसमें एक चोर उसे चुराता हुआ नज़र आ रहा है। उन्होंने इस संबंधी पुलिस में शिकायत देकर चोर को पकड़ने एवं मोटरसाइकिल ढूंढने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here