Tuesday, October 6, 2026
Home Crime भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, रंजिश के चलते दिया वारदात को...

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

देहरादून (द स्टैलर न्यूज़)। देहरादून के प्रेमनगर इलाके में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब नेगी अपने दोस्तों के साथ रात का खाना खाकर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, हत्या आपसी रंजिश की बताई जा रही है, जो एक महिला मित्र को लेकर आरोपी और नेगी के बीच हुई बहस के बाद चरम पर पहुंचा। प्राप्त जानकारी मुताबक नेगी अपने छह दोस्तों के साथ दो कारों में डिनर के लिए निकले थे। लौटते समय रात करीब 1:30 बजे, प्रेमनगर के पास एक चौराहे पर मुज़फ़्फरनगर निवासी अज़हर त्यागी और उसका एक अज्ञात साथी मोटरसाइकिल पर उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही कार पास आई, अज़हर ने गोली चला दी।

Advertisements

गोली नेगी की गर्दन में लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नेगी के साथ मौजूद दोस्त अभिषेक बर्त्वाल ने पुलिस को बताया कि रात के खाने के दौरान एक महिला मित्र को अज़हर त्यागी का फोन आया। फोन पर उसने पहले महिला और फिर नेगी को गालियां दीं। नेगी ने विरोध किया और दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसके कुछ ही घंटों बाद यह हमला हुआ। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि अज़हर त्यागी और उसके साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here