
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कमलजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव साहिबाजपुर, थाना टांडा, होशियारपुर ने जिला पुलिस प्रमुख को एक शिकायत देकर पत्नी व ससुराल पक्ष से बचाने एवं उसके साथ इंसाफ किए जाने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में कमलजीत ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे मानसिक रुप से परेशान कर रहे हैं और धमकियां देते हैं, जिसके कारण वह मानसिक तौर पर बहुत परेशान हो गया है।

कमलजीत ने बताया कि वह टेलर का काम करते है तथा 2023 में उसकी दूसरी शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी का व्यवहार उसके साथ ठीक नहीं था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी बहाना बनाकर अपने परिवार के साथ अस्पताल में चैकअप करवाने चली गई। लेकिन जब उसे घर वापिस आने को कहा तो, उसने मना कर दिया। जिसके बाद उसके ससुराल वाले उसे धमकियां देने लगे। उन्होंनें बताया कि उसकी पत्नी घर में पड़े सोने के गहने, जिसमें दो सैट, तीन अंगूठी, दो जोड़ी झांजर, दो जोड़ी टोप्स, एक कड़ा शामिल था, साथ ले गई। उसने बताया कि जब इसके बारे में उसने अपनी पत्नी से पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने आगे बताया कि जब उनकी पत्नी का भाई विदेश में था, तो वह अकसर ही उनकी पत्नी को गहने अपने पास रखने के लिए उकसाता रहता था। जिसके कारण भाई के कहने पर वह गहने चोरी करके अपने साथ ले गई। उन्होंने बताया कि जब उसने अपनी पत्नी को घर आने के लिए कहा तो उसके साले ने जोकि विदेश में रहता ने फोन करके उसके साथ गाली गलोच किया व उसे घर वापस भेजने से मना कर दिया।
कमलजीत ने बताया कि उसके साले ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे घर आकर धमकी दी और उनकी शर्तें मानने को कहा। उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि अगर उनकी शर्तें नहीं मानी तो वह उनकी बहन और जीजे को मौत के घाट उतार देंगें। जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी की शर्तें मान ली और राजीनामा कर लिया। लेकिन उसकी पत्नी फिर भी घऱ में लड़ाई झगड़ा करती रहती थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंनें अपनी पत्नी को घर में शांति रखने की अपील की तो पत्नी आगे से आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद उनके ससुराल में कोई कार्यक्रम था तो नके ससुराल वाले उनकी पत्नी को साथ ले गए। कार्यक्रम के बाद उसने अपनी पत्नी को घर जाने के लिए कहा तो उसने यह कहकर उसे भेज दिया कि वह जाए, वह कल आएगी।
लेकिन उसके बाद उनके साले ने घर में आकर फिर उन्हें घर पर कब्जा करने की धमकी दी और उनके साथ धक्का-मुक्की की व जरूरी सामान घऱ से ले गए। उन्होंनें बताया कि उन्हें अपने ससुराल वालों से जान का खतरा है और वह मानसिकतौर पर पूरी तरह से परेशान हो चुका है। उन्होंनें पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कार्य़वाही की मांग की है।












