Monday, October 19, 2026
Home International मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र को पेश अहम मसलों के समाधान के लिए...

मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र को पेश अहम मसलों के समाधान के लिए जर्मनी की अग्रणी कंपनी से माँगा सहयोग  

म्यूनिख ( जर्मनी)(द स्टैलर न्यूज़) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जलवायु परिवर्तन, सिंचाई, फसलों के उत्पादन की भविष्यवाणी, कटाई की प्रगति के विश्लेषण, राज्य में निवेश योजनाएँ प्रमाणित करने के लिए जलवायु परिवर्तन के मुल्यांकन और कृषि उत्पादन पर प्रभाव जैसे अहम मसलों से निपटने के लिए जर्मनी की अग्रणी कंपनी बेअवाय से सहयोग माँगा है।  मुख्यमंत्री ने अपने म्यूनिख दौरे के दौरान बेअवाय कंपनी के मनोनीत सी.ई.ओ. माक्र्स पोलिंगर, सी.ई.ओ. विस्टा डॉ. हेक बैक और सीनियर वाइस प्रैज़ीडैंट आई.टी. डिवैल्पमैंट बेअवाय ग्रुप टोबियस हौर्ट्समैन के साथ मुलाकात की।   मुख्यमंत्री ने कंपनी के प्रतिनिधियों को बताया कि पंजाब मुख्य तौर पर कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है, जिसकी ज़्यादातर जनसंख्या की निर्भरता कृषि पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पंजाब अपनी कृषि गतिविधियों को आधुनिक रास्ते पर लाना चाहता है जिससे राज्य के किसानों की बड़े स्तर पर हिस्सेदारी यकीनी बनाई जाये। भगवंत मान ने बेअवाय कंपनी को न्योता दिया कि वह डिज़ीटाईजेशन के द्वारा पंजाब की कृषि और मकैनिकीकरण की मदद के लिए चिर-स्थायी कृषि पेशे के लिए समाधान मुहैया करे। उन्होंने कहा कि अग्रणी कृषि कारोबार और सेवाएं देने वाली बेअवाय कंपनी पंजाब के औद्योगिक इको-ढांचे को वेल्यु चेन के साथ जोड़ कर अहम भूमिका निभा सकती है।

Advertisements

 
 मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन, सिंचाई, उत्पादन की भविष्यवाणी, कटाई की प्रगति के विश्लेषण, निवेश योजनाओं की प्रामाणिकता के लिए जलवायु परिवर्तन के मुल्यांकन और इसके कृषि उत्पादन पर प्रभाव जैसे मसलों के समाधान की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने बेअवाय कंपनी को पंजाब में अपना कारोबार शुरू करने और राज्य की राजनीतिक स्थिरता, बढिय़ा कनैक्टीविटी, उदार और उद्योग समर्थकीय नीतियाँ, साफ़ और सेहतमंद वातावरण के साथ-साथ मानक जीवन जैसे उद्योग समर्थकीय लाभों से फायदा लेने का न्योता दिया। भगवंत मान ने बेअवाय कंपनी के सीनियर अधिकारियों को 23 और 24 फरवरी 2023 को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन में भाग लेने का भी न्योता दिया।  


राज्य सरकार की उद्योग समर्थकीय नीतियों की निशानदेही करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की बढिय़ा सडक़, रेलवे और हवाई कनैक्टीविटी, श्रमिकों का अनुकूल व्यवहार, आवास परिवर्तन की कोई पाबंदियाँ नहीं और निर्विघ्न बिजली सप्लाई, उद्यमियों के लिए माफिक़ माहौल सृजन करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमैंट प्रोमोशन के सिंगल विंडो सिस्टम्ज़ को सरल किया गया है और रियायतों को समय-बद्ध कर पंजाब सरकार राज्य में उद्योग समर्थकीय और उदार वातावरण सृजन कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की अथक कोशिशों से पंजाब देश भर में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान के तौर पर उभरा है।   विचार-विमर्श में भाग लेते हुए बेअवाय कंपनी के मनोनीत सी.ई.ओ. और उनकी टीम ने कंपनी के कारोबार संबंधी पेशकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी ऊर्जा, कृषि और बिल्डिंग मटीरियल के साथ-साथ नई खोजों और डिज़ीटाईजेशन के क्षेत्रों में भी विकास कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी का कारोबार 50 से अधिक मुल्कों में चल रहा है और कंपनी की सेल तकरीबन 19.8 अरब यूरो की है।  


मीटिंग के दौरान पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमैंट प्रोमोशन (इनवैस्ट पंजाब) के सी.ई.ओ. कमल किशोर यादव ने पंजाब के औद्योगिक इको-सिस्टम की विशेषताओं और उद्योग के लिए पेश अवसरों के बारे में विस्तार में पेशकारी दी।   इस मौके पर मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव हिमांशु जैन और अन्य उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here