
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है। वह देश के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे। डोनाल्ड ट्रंप को 277 इलेक्टोरल वोट हासिल हुए हैं। इस बीच भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी।

उन्होंने एक्स पर लिखा, मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने की आशा करता हूं। आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए काम करें और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दें।












