Thursday, October 29, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त...

प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा के मैथिली और भोजपुरी लोक गीत पिछले कई दशकों से अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं और आस्था के महान पर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीत सदैव याद किए जाएंगे।

Advertisements

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here