Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur द लीजेंड डांस अकादमी की ओर से किंग आफ डांस सीज़न-8 2024...

द लीजेंड डांस अकादमी की ओर से किंग आफ डांस सीज़न-8 2024 फाईनल का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। द लीजेंड डांस अकादमी की ओर से किंग आफ डांस सीज़न-8 2024 फाईनल का आयोजन होशियारपुर के पंजाब युनियवर्सिटी स्वामी सर्वानंदगिरी रिजनल सैंटर में स्टेट लैवल पर करवाया गया। जानकारी देते हुये डायरैक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि होशियारपुर में आयोजित किंग डांस सीज़न-8 में होशियारपुर ज़िले के इलावा पंजाब के अन्य जिलों तथा हिमाचल के बच्चों ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस प्रोग्राम में मुख्यातिथी के तौर पर केबिनेट मंत्री माननीय ब्रहम शंकर जी चीफ गैस्ट के तौर पर उपस्थित हुये तथा प्रतियोगिता में जज की भूमिका ऋषि राज (दिल्ली़) व प्रदीप कौर ने निभाई। इस डांस प्रतियोगिता में हरेक आयु वर्ग की डांस प्रतियोगिता करवाई गई। विजयी रहे प्रतियोगियों को नगद पुरस्कार, ट्राफिया तथा सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस बार डांस प्रतियोगिता में खास बात यह रही कि इस डांस प्रतियोगिता में आशा किरन स्कूल जहांनखेला के स्पैशल बच्चों ने भी अपना हुनर दिखाया तथा इन बच्चों के साथ परमजीत सिंह सचदेवा सलाहकार, प्रधान तरनजीत सिंह सी.ए. तथा प्रिं. शैली शर्मा इन स्पैशल बच्चों के साथ मौजूद रहे। इस डांस प्रतियोगता मे 4 साल से 9 साल के वर्ग में भावना (जालन्धर) ने पहला, तमन्ना सरोआ (जालन्धर) ने दूसरा तथा बी-बॉय-वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

10 साल से 14 साल के वर्ग में दिनेश (फगवाड़ा) ने पहला, प्राची (होशियारपुर) ने दूसरा तथा दिव्यांशी (अम्ब हिमाचल प्रदेश) ने तीसरा स्थान हासिल किया। 15 साल के ऊपर के वर्ग में आकाश (जालंधर) ने पहला, सूरज एस.के. (जालन्धर) ने दूसरा तथा रणजोध ढिल्लों (होशियारपुर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जुगल प्रतियोगिता में रिया एवं गुरनमन (जालंधर) ने पहला, समायरा तथा वियान (मुकेरियां)  ने दूसरा तथा अमायरा एवं त्रिशमीत ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। ग्रुप डांस में एम.डी.सी.क्रियू (लुधियाना) ने पहला, जेम्स क्रियू  (मुकेरियां) ने दूसरा स्थान, कार्जियस क्रियू (नवांशहर ) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अतुल शर्मा (सोनालिका), आरती सूद, प्रो. तरसेम महाजन तथा पूजा महाजन, प्रो. हरप्रीत सिंह, मनमिन्दर कुमार, सुरेश अरोड़ा, हरिन्दर सिंह बग्गा, किशनकांत सैनी, अजय भाटिया, दविन्दर बॉबी, संजीव कुमार, संदीप डोगरा, सुनीता खत्री, जवाहर लाल, प्रो. आशीष सरीन, हरजिन्द्र सिंह मठारू, निति शर्मा, मनप्रीत सिंह, तरनप्रीत कौर, तृप्ता मिन्हास (गगरेट),दर्शन सिंह, वरूण गुप्ता,  विक्रम महे, सानिया भल्ला,  आदि उपस्थित थे। मंच संचालन की भूमिका आदिशा सचदेवा तथा सिकन्दर शामीर ने बाखूबी निभाई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here