Thursday, October 29, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को जीत की...

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को जीत की बधाई दी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि वे भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नये सिरे से सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

Advertisements

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“मेरे मित्र @realDonaldTrump को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, ऐसे में मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नये सिरे से अपने सहयोग को बढ़ाने के लिए तत्पर हूं। आइए, हम मिलकर अपने लोगों की बेहतरी और वैश्विक शांति, स्थिरता तथा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here