एक तानाशाह राष्ट्रपति, जिसने देशवासियों के हंसने, शराब पीने और अंतिम संस्कार पर लगाई पाबंदी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर कोरिया के तानाशाह ने एक अजीब फरमान सुनाया है। राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने नागरिकों पर 11 दिन तक हंसने, शराब पीने और खरीदारी पर बैन लगाया है। इस वजह भी आपको बता देते हैं। दरअसल किम जोंग-उन ने यह आदेश शुक्रवार को अपने पिता किम जोंग-इल की 10वीं पुण्यतिथि के मौके पर जारी किया है। बताया गया है कि किम ने शुक्रवार से लेकर अगले 11 दिनों तक देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इसी के चलते नागरिकों की सभी फुर्सत में की जाने वाली गतिविधियों को इस अवधि के लिए रोक दिया गया है।

Advertisements

उत्तर कोरिया के कई नागरिकों ने किम जोंग की ओर से लागू इन प्रतिबंधों की पुष्टि भी की है। रेडियो फ्री एशिया ने देश के सीमाई क्षेत्र में मौजूद सिनुइजु शहरवासियों के हवाले से बताया कि आम लोग रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए घर से बाहर नहीं जा सकते। नियम तोडऩे वालों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें सख्त सजा दिए जाने का भी प्रावधान है। एक नागरिक ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा, “पहले भी किम जोंग-इल की पुण्यतिथि पर जो लोग शराब पीते या नशे की हालत में मिलते थे, उन्हें गिरफ्तार कर के अपराधियों की तरह रखा जाता था। कई लोगों की तो गिरफ्तारी के बाद कोई खोज खबर भी नहीं मिली।” इस नागरिक ने आगे कहा, “शोक के 11 दिन के दौरान अगर किसी की मौत भी हो जाती है तो उसके परिवारवालों को जोर-जोर से रोने की भी इजाजत नहीं है। इसके अलावा उसके शव को तभी अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सकता है, जब शोक के 11 दिन पूरे हो जाएं। शोक की अवधि के दौरान लोग जन्मदिन भी नहीं मना सकते।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here