जालंधर के जोध सिंह और नवांशहर के गुरदीप सिंह न्यूजीलैंड में निभाएंगे पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड (द स्टैलर न्यूज़)। मैनुकाओ काऊटीज़ पुलिस विभाग में 2 और पंजाबी पुलिस अधिकारी जोध सिंह और गुरदीप सिंह अब सेवा निभाएंगे। कहते हैं कि विश्व के हरेक देश का अपना-अपना एक आदर्श होता है तथा पुलिस की बात करें तो विभाग उस आदर्श पर चलते हुए अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत से निभाता है। उसी प्रकार न्यूजीलैंड पुलिस का भी अपना एक आदर्श है “सेफर कम्यूनीटिज़ टूगैदर” यानि “मिलकर जनता को सुरक्षित रखें”। जिससे भाव न्यूजीलैंड की पुलिस अपनी जनका अपनी कम्यूनीटि को सुरक्षित रखने के लिए विभाग के उद्देश्य एवं आदर्श पर काम करती है। उसी प्रकार विदेश के पुलिस विभाग में भर्ती होना भी कोई आसान कार्य नहीं है।

Advertisements

इन देशों में पढ़-लिखकर पुलिस अधिकारी की नौकरी प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धि है। अपने विदेश जाकर पढ़ाई करने पुलिस अधिकारी के तौर पर भर्ती होने के सपने को पंजाब के 2 भाईयों ने पूरा किया है। पंजाब के लिए बेहद खुशी एवं गर्व की बात है कि जालंधर के जोध सिंह और नवांशहर के गुरदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के पुलिस विभाग में भर्ती पाई है।

बताते चलें कि पंजाब के शहर जालंधर के गांव धीणा निवासी हरभजन सिंह और दलवीर कौर का बेटा जोध सिंह जोकि पढ़ाई के लिए 2009 में विदेश गया था और वहीं, पर रहते हुए कानूनी तौर पर वहां कि नागरिकता पाने के बाद उसने पुलिस अधिकारी के रूप में भर्ती होने के सपने को पूरा कर लिया। उसने इस भर्ती के लिए ट्रेनिंग विंग 342 में पासिंग करके अपनी भर्ती का रास्ता साफ कर लिया। अब जल्द ही जोध सिंह नीली वर्दी में काऊटीज मैनुकाओ पुलिस क्षेत्र में दिखाई देंगे। वहीं, जिला भगत सिंह नगर नवांशहर के गांव सजावलपुर निवासी स. कर्म सिंह तथा परमजीत कौर के पुत्र गुरदीप सिंह भी वर्ष 2011 में पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड गया था, जिसने अपनी बिजनैस लेवल की पढ़ाई खत्म करके छोटी-छोटी नौकरियां करनी शुरू की। गुरदीप के पुलिस में जाने के सपने के चलते उसने ट्रेनिंग की तैयारी भी साथ-ही साथ की जिसके बाद कुछ दिन पहले ही पासिंग प्रेड द्वारा सफलता प्राप्त की। अब गुरदीप सिंह कुछ ही दिनों बाद मैनुकाओ पुलिस क्षेत्र में सेवाएं निभाएंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here