Sunday, October 11, 2026
Home Crime ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को किया बर्खास्त

ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को किया बर्खास्त

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि लिसा कुक को तत्काल प्रभाव से फेडरल रिजर्व के बोर्ट ऑफ गवर्नर्स से हटाया जा रहा है। कुक पर मॉर्गेज फ्रॉड (होमलोन में धोखाधड़ी) के गंभीर आरोप सामने आए। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस बर्खास्तगी की घोषणा करते हुए कहा कि यह कार्रवाई आवश्यक थी। लिसा कुक को 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फेडरल रिजर्व के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में नियुक्त किया था। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला थीं।

Advertisements

कुक पर लगे आरोपों का केंद्र जून 2021 में मिशिगन में की गई एक प्रॉपर्टी खरीद से जुड़ा है। फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी (FHFA) के डायरेक्टर बिल पुल्टे ने आरोप लगाया है कि कुक ने 15 साल के मॉर्गेज एग्रीमेंट में उस प्रॉपर्टी को अपना मुख्य निवास दर्शाया, जबकि वह कथित तौर पर वहां वास्तव में निवास नहीं कर रही थीं। यह मॉर्गेज नियमों के संभावित उल्लंघन के अंतर्गत आता है। बिल पुल्टे, जो ट्रंप समर्थक माने जाते हैं और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के आलोचक भी हैं, ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिससे ट्रंप प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here