
नंगल (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण भाखड़ा डैम की गोविंद सागर झील में जलस्तर बढ़ रहा है। गोविंद सागर झील में 87,795 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया और डैम से टरबाइनों व फ्लड गेटों के माध्यम से नंगल डैम झील में करीब 40,828 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

नंगल हाइडल नहर में 12,350 क्यूसेक, श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 10,150 क्यूसेक पानी छोड़ने के अलावा नंगल डैम से सतलुज नदी में 21,150 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।











