Monday, October 5, 2026
Home Crime अज्ञात बदमाशों ने व्यक्ति का गला काटकर की ह-त्या

अज्ञात बदमाशों ने व्यक्ति का गला काटकर की ह-त्या

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पावंटा साहिब के विश्वकर्मा चौक का है। मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम, गांव आवत, तहसील शिलाई (सिरमौर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी काम को लेकर भाव सिंह पावंटा साहिब आया था, तभी आज तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Advertisements

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here