
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धनवंतरी वैद्य मण्डल की तरफ से माता चिंतपूर्णी के श्रावण माह के नवरात्रों के उपलक्ष्य में पहले से पांचवें नवरात्रे तक चौहाल में फ्री मेडिकल कैम्प प्रधान वैद्य सुमन कुमार सूद की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसके समापन समारोह में संत सुखविंदर दास सरहाला के करकमलों द्वारा सभी वैद्यजनों को सम्मानित किया गया । इस मौके पर वैद्य सुमन कुमार सूद ने कहा कि पांच दिनों के दौरान करीब 10000 लोगों को निशुल्क दवाइयां दी गई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कैंप के लिए सहायता दी उनका मंडल हमेशा उनका आभारी रहेगा। यात्रियों की सेवा करना पुण्य का काम है तथा यह किस्मत से ही नसीब होता है।

उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की भी सराहना की। नवरात्रों के दौरान लोगों की आस्था इतनी दृढ़ थी कि धूप छांव की परवाह किए बिना लगातार माता के दरबार की तरफ बढ़ते रहते थे। इन पांच दिवसीय मेडिकल कैंप में लगभग दस हजार मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी गईं कैंप में लगभग 75 वैद्यों ने सेवा की। अंत में सभी वैद्यों को सम्मानित किया गया कैंप के दौरान जिन वैद्यों ने सेवा की उनमें प्रशोत्तम दास शर्मा,हरदेवल सिंह, हरजिंदर विर्क निरंजन दास,गुरमेज राम, अजमेर सिंह,चारु वालिया, हरजिंदर विर्क,इकबाल सिंह,शमशेर सिंह,चमन लाल वालिया, इंद्रजीत कौर,मनजीत कौर आदि शामिल थे। फोटो कैप्शन समापन समागम में उपस्थित मुख्य अतिथि संत सुखविंदर सिंह साथ है वैद्य सुमन कुमार सूद।












