एडवोकेट हरदीप हैप्पी साथियों सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर होशियारपुुर में किए जा रहे लगातार विकास कार्यों से प्रभावित होकर तथा केंद्र की भाजपा सरकार की किसान व जन विरोधी नीतियों से तंग होकर लोग कांग्रेस के साथ जुड़े रहे हैं। इसी कड़ी के तहत एडवोकेट हरदीप सिंह हैप्पी ने साथियों सहित भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थामा लिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा द्वारा होशियारपुर में करवाए गए विकास कार्य व कांग्रेस द्वारा किसानों के पक्ष में लिए स्टैंड से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस मौके पर एडवोकेट हरदीप सिंह हैप्पी को कांग्रेस में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने उन्हें सम्मानित किया।

Advertisements

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही अपने कार्यकर्ताओं व देशहित की सोच रखने वाले लोगों का पार्टी में स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में विकास कार्यों की गति रुकने नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश मरवाहा, पीएसआईडीसी के वाइस चेयरमैन ब्रह्म शंकर जिम्पा,बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह, एडवोकेट अजय वालिया, एडवोकेट लवकेश ओहरी, मनमोहन कपूर, प्रतीक अरोड़ा, बरिंदर बिंदू, कैप्टन कर्मचंद, कुलदीप अरोड़ा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here