सुंदर नगर के कांग्रेस गढ़ में भाजपा के जाने-मने समाज सेवक रघु ठेकेदार सैकड़ों साथियों सहित भाजपा में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 15 सुंदर नगर के कांग्रेसी पार्षद तथा स्थानीय विधायक की कारगुजारी से असंतुष्ट करीब 400 लोगों ने युवा भाजपा नेता अमित आगरा के प्रयासों से प्रमुख समाजसेवी रघु ठेकेदार की अगुवई में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।आज श्री तीक्ष्ण सूद के निवास स्थान पर पहुंचे सैकड़ों लोगों जिनमे भारी तौर पर स्त्रियां भी उपस्थित थी, उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के कामों के प्रति अपना विशाल विश्वास जताते हुए आज भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके मजूदा कांग्रेसी पार्षद ने राजनीति के जरिए अपने निजी स्वार्थ ही साधने का काम किया है जनता के हित में कुछ नहीं किया। श्री रघु ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार के समय पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के प्रयासों से पूरे वार्ड में सीवरेज तथा वाटर सप्लाई के काम करवाए गए तथा गलियां व सडक़ें भी बनाई गई परंतु कांग्रेस के राज में एक ईट भी नहीं लगी।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमा,र जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा, सुरेश भाटिया (बिट्टू), कृष्ण अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर में विकास की गाथा तीक्ष्ण सूद के विधायक बनने के बाद भाजपा सरकार आने के बाद ही लिखी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की सेवा के विकास में विश्वास करती है परंतु कांग्रेस राजनीति को अपना व्यवसाय चमकाने के लिए प्रयोग करती है। सभी ने एक स्वर में आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा का झंडा बुलंद करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर राकेश सूद,राज कुमार, शिव कुमार काकू, कमल वर्मा, यशपाल शर्मा, जीवेद सूद, मोहित कैंथ,सुनील पराशर, राकेश सैनी (मिंटा), विपन वालिया, डॉ.बिन्दुसार शुक्ला,कृष्ण देवी, गुलाब ठेकेदार, प्रमोद, संजय, घनशयाम, दीपक, रोकी, कल्लू,रोहित ठेकेदार, गंजा, पंकज, मनोज, बिट्टू, सतीश, संजय अकेला, संजय राय, सतीश, रवी ठेकेदार, सूरज,मुकेशर, अशोक, शोहित, सचिन,मनोज, कुकू ठेकेदार, सतरुगन आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here