पुंछ के बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर तैनात जेसीओ को जवान ने मारी गोली, मौत

Police and criminals’ firing fetches the life of 8-years-old boy

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पुंछ के बालाकोट सेक्टर में जवान ने जेसीओ को गोली मार दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है। पोस्टमार्टम में मृतक जेसीओ के कंधे व छाती पर दो अलग-अलग गोलियां लगने के निशान बताए गए हैं।
मृतक अधिकारी की पहचान जगदीश सिंह निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। जगदीश सिंह 4& वर्ष के थे। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए पास के मेंढर के सरकारी अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं व पोस्टमार्टम कर शव को संबंधित सेना के हवाले कर दिया गया।
बता दें कि कुपवाड़ा में सोमवार 1& दिसंबर को सैन्य कैंप के अंदर हवलदार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के तौर पर हुई है। वह द्रंग्यारी चौकीबल में तैनात थे। यह घटना सुबह साढ़े 4 बजे की है। जब शिंदे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें अन्य जवान श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस बारे में केस दर्ज कर लिया गया है। इससे एक दिन पहले रविवार 12 दिसंबर को रामबन में कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी संभालने वाले मेजर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
2& राष्ट्रीय राइफ्ल्स की अल्फा कंपनी की महू बल पोस्ट पर तैनात मेजर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी प्रियदर्शनी विहार नई दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे मेजर परविंदर सिंह की आत्महत्या की सूचना दी गई। मेजर परविंदर 2& आरआर में पिछले दिनों ही कंपनी कमांडर बनाए गए थे। रात को अपने क्वार्टर में उन्होंने एके राइफल से खुद को गोली मार ली।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here