Wednesday, October 21, 2026
Home International ब्राजील में हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

ब्राजील में हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ब्राजील में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह घटना कारुआरू में हुई, जब तीन लोग हेलीकॉप्टर में सवार होकर उड़ान भर रहे थे। उड़ान के दौरान अचानक हेलीकॉप्टर में आग लग गई और वह तेजी से नीचे की ओर गिरने लगा।

Advertisements

हेलीकॉप्टर गिरने से पहले ही उसमें आग भड़क गई थी, और जब वह जमीन पर टकराया तो आग और भीषण हो गई। इस हादसे में केवल एक यात्री की जान बची है। दुर्घटना में दो पायलटों की जान चली गई। फिलहाल जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here