Thursday, October 22, 2026
Home International चिडिय़ाघर में ‘आधे इंसान और आधे जानवर’ को देखने के लिए भीड़

चिडिय़ाघर में ‘आधे इंसान और आधे जानवर’ को देखने के लिए भीड़

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अगर आप एक ऐसा प्राणी देखना चाहते हैं जिसका धड़ तो लोमड़ी जैसा हो, लेकिन सिर इंसानों जैसा तो अपको पाकिस्तान के कराची में स्थित मुमताज महल जाना होगा। कराची में यह कोई किला नहीं बल्कि एक चिडिय़ाघर है। यह वहां का एक मनोरंजन प्राणी है, जिसे देखने के लिए भीड़ जमा होती है। इसे देखने वाले लोग उससे कई सवाल पूछते हैं और साथ तस्वीरें भी लेते हैं।

Advertisements

बता दें कि यह कोई जनवर नहीं बल्कि एक इंसान ही है। जो पिंजरे के भीतर छिपकर 12 घंटे तक ऐसे ही बैठे रहते हैं और वहां आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन करते हैं। ये रोल पहले मुराद अली के पिता किया करते थे। लेकिन उनकी मौत के बाद मुराद इस काम को करने लगे। इसके लिए उन्हें लगातार 12 घंटे तक एक ही पोज में बैठा रहना पड़ता है। इस दौरान उनका सिर लोमड़ी के धड़ के पास होता है, जबकि बाकी बॉडी टेबल के नीचे छुपी होती है। 10 रुपए का टिकट लेकर लोग उन्हें देखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here