Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur सर्विस वोटरों में मतदान के दौरान दिखा उत्साह 

सर्विस वोटरों में मतदान के दौरान दिखा उत्साह 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिटी सेंटर होशियारपुर में सर्विस वोटरों के लिए बनाए गए मतदान बूथ पर शनिवार को मतदान कार्मिकों में वोटिंग करने का उत्साह दिखाई दिया। नोडल अधिकारी  उप जिला  शिक्षा अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया के जिला निर्वाचन अधिकारी कम जिलाधीश कोमल मित्तल एवं चुनाव आयोग के निर्देश के तहत सिटी सेंटर होशियारपुर में सर्विस वोटर मतदान केंद्र स्थापित किया गया है जिसमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने सर्विस वोटिंग का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में तैनात पुलिस कर्मचारी सिटी सेंटर होशियारपुर में  स्थापित मतदाता सुविधा केंद्र  27 मई तक सुबह 10 बजे से 4 बजे तक अपना मतदान कर सकेंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि लगभग सभी सुरक्षाबलों के लिए सर्विस वोटिंग का ही इस्तेमाल होता है। इसके अलावा जिन सरकारी कर्मचारियों की वोटिंग के दौरान किसी और जगह ड्यूटी होती है, वो भी सर्विस वोटर होते हैं। इनमें सरकार के अलग-अलग विभागों के लोग शामिल हो सकते हैं, जो पोस्टल वोटिंग के जरिए वोट डालते हैं। इस मौके पर नायब तहसीलदार होशियारपुर हर्षवीर गोयल,सहायक नोडल अधिकारी मीडिया कम्युनिकेशन रजनीश गुलियानी, नीरज धीमान, प्रोफेसर अनिल, जीवन, पवन, दीप्ति, बलवीर सिंह, भूपेंद्र कुमार आदि उपस्थित  थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here