
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। तुर्की में महज 24 घंटे के भीतर दूसरे स्कूल में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस बार भी एक छात्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में 9 लोगों के मारे जाने और 13 के घायल होने की खबर है। घटना तुर्की के दक्षिण-पूर्वी प्रांत कहरामनमारास में हुई, और प्रांत के गवर्नर, मुकर्रम उनलुअर, को घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों को इस घटना के बारे में बताते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि हमलावर अपने बैकपैक में हथियार लेकर स्कूल आया था और हथियार उसके पिता का था। बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में 8 छात्र एक शिक्षिका भी शामिल है। गवर्नर ने बताया कि हमलावर की भी मौत हो गई।

हमले का मकसद स्पष्ट नहीं हुआ है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। तुर्की मीडिया ने बताया कि हमलावर दो कक्षाओं में घुसा था और उसके पास पांच बंदूकें और सात मैगजीन थीं। हमलावर ने उसी हथियार से खुद को मार लिया। घटना सिवेरेक जिले के अहमत कोयंकु वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल में स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 09:30 बजे हुई थी। इसके बाद स्कूल को खाली करा लिया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से पांच को बाद में आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया।












