Tuesday, October 13, 2026
Home Latest लखनऊ में भीषण अग्निकांडः फटे 100 सिलेंडर, 1200 झुग्गियां जलकर खाक

लखनऊ में भीषण अग्निकांडः फटे 100 सिलेंडर, 1200 झुग्गियां जलकर खाक

लखनऊ (द स्टैलर न्यूज़)। लखनऊ के विकास नगर के टेढ़ी पुलिया इलाके में एक भीषण अग्निकांड हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। जहां रिंग रोड के पास स्थित एक खाली भूखंड में बनी झुग्गियों में आग लग गई, जिससे लगभग 1200 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग लगते ही आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements

अधिकारियों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि झुग्गियों में रखे लगभग 100 गैस सिलेंडर एक-एक करके फटने लगे, जिससे आग तेजी से फैली और जान-माल का भारी नुकसान हुआ। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अभी तक कितना नुकसान हुआ है। मौके पर दमकल विभाग की 15 से अधिक गाड़ियों ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here