तीक्ष्ण सूद समेत भाजपा नेताओं ने गिरफ्तारी देकर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं निपुण शर्मा,शिव सूद,विनोद परमार,मीनू सेठी,सतीश बावा,सुरेश भाटिया, कृष्ण अरोड़ा,कुलवंत कौर आदि ने जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब भाजपा के नेताओं ने जहरीली शराब मामलें में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर का आवास घेरने के लिए सत्याग्रह किया।

Advertisements

जिसमें होशियारपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने भी हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि तीक्ष्ण सूद ने जिस तरह आज चंडीगढ़ जाकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया और प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी के साथ गिरफ्तारी भी दी। सभी कार्यकर्ताओं के लिए उम्दा उदाहरण है। होशियारपुर के सभी कार्यकर्ता उनकी तरह कांग्रेस की दमनकारी नीतियों के खिलाफ ऐसे ही संघर्ष करते रहेंगे।

भाजपा नेताओं ने उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा,जनून को देखकर होशियारपुर के कार्यकर्ता भी उसी उत्साह से पार्टी के लिए काम कर रहे है। जिस प्रकार तीक्ष्ण सूद जी-जान से लगे है। भाजपा नेताओं ने कहा कि तीक्ष्ण सूद छात्र राजनीति से निकले जमीनी स्तर के नेता है और संघर्ष करते हुए कई बार सरकार से सीधे टक्कर लेते रहे है।इसके लिए उन्होंने अनेकों बार गिरफ्तारियां भी दी और जेल भी गए। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता पार्टी की ताकत होते है और कार्यकर्ताओं के लिए मिसाल बनते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here