Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur धान की सीधी बिजाई व मक्की की सुचारु काश्त के लिए गांव...

धान की सीधी बिजाई व मक्की की सुचारु काश्त के लिए गांव काने में लगाया गया किसान जागरुकता कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि व किसान कल्याण विभाग होशियारपुर व कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल की ओर से संयुक्त तौर पर गांव काने में धान की सीधी बिजाई व मक्की की सुचारु काश्त के लिए एक दिवसीय किसान जागरुकता कैंप लगाया गया। मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार के निर्देशों व ब्लाक कृषि अधिकारी डा. मंजीत सिंह के नेतृत्व में लगाए गए जागरुकता कैंप के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग मनिंदर सिंह बौंस ने किसानों को खरीफ की मक्की की सुचारु काश्तकारी ढंगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को खरीफ की अलग-अलग फसलों पर कीट प्रबंधन संबंधी प्रकाश डाला। उन्होंने मक्की पर कीड़े मकौड़ों के साथ होने वाले नुकसान व उनकी रोकथाम के बारे में किसानों को विस्तार सहित जानकारी दी।

Advertisements


कृषि विकास अधिकारी डा. किरनजीत सिंह ने इस दौरान विस्तार से धान की सीधी बिजाई संबंधी काश्तकारी नुकतों व धान में नदीनों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। आत्मा स्कीम संबंधी  मैडम प्रभमिंदर कौर डी.पी.डी ने फलदार पौधों की संभाल व घरेलू बगीची के बारे में बहुत सुचारु ढंग से जानकारी दी। कृषि विकास अधिकारी होशियारपुर-1 डा. सिमरनजीत सिंह ने किसानों को सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडियों व कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कृषि विभाग से डी.पी.डी  राजीव रंजन, बी.टी.एम कमलजीत सिंह, ए.टी.एम  दिनेश कुमार व मनदीप सिंह, गुरविंदर खंगूड़ा,  सुरिंदर सिंह, रेशम सिंह, संदीप बंगड़, चरनजीत सिंह, अमरपाल सिंह, हरी सिंह आदि किसान भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here