Tuesday, November 10, 2026
Home Hoshiarpur मानवता को विकास के जरिए खुशहाल जीवन स्तर देना ही बाबा विश्वकर्मा...

मानवता को विकास के जरिए खुशहाल जीवन स्तर देना ही बाबा विश्वकर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रगटावा: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बाबा विश्वकर्मा  दिवस को स्थान-स्थान पर पूरी श्रद्धा तथा विश्वास के साथ मनाया गया। लोगो में इस समय पर भारी उत्साह दिखा। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने गांव ठरोली तथा डल्लेवाल में विश्वकर्मा  दिवस पर मनाये गए कार्यक्रमों में साथियों समेत भाग लिया। गांव डल्लेवाल में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जनसभा को  संबोधित  करते हुए श्री सूद ने कहा है बाबा विश्वकर्मा द्वारा अद्भुत तथा दिव्य इमारते व शास्त्र  बना कर विकास के महत्व का संदेश दिया  गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कारीगरों तथा मजदूर वर्ग की लगन, सूझबूझ तथा मेहनत के कारण ही विकास कार्य  संभव हो रहे है। उन्होंने कहा जन प्रतिनिधियो को भी लोगो की सहूलियत के लिए विकास कार्य करवा कर बाबा विश्वकर्मा के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा के भाव को प्रकट करना चाहिए। क्योकि संपूर्ण मानवता को बढ़िया जीवन  यापन  के लिए विकास कार्य अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा   जो जन प्रति निधि लोगों की सुख सहूलियत की  तरफ ध्यान नहीं करते उन्हें अपने पदों पर रहने का कोई हक नहीं है। इस मौके पर श्री सूद बाबा विश्वकर्मा मंदिर में भी नतमस्तक हुए तथा गांव की पंचायत  ने उनका स्वागत किया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here