Tuesday, November 10, 2026
Home Hoshiarpur किताबी ज्ञान ही नहीं, सामाजिक बदलाव की भी ज़रूरत: रयात बाहरा के...

किताबी ज्ञान ही नहीं, सामाजिक बदलाव की भी ज़रूरत: रयात बाहरा के लॉ डिपार्टमेंट में गूंजी न्याय की आवाज़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अलायंस क्लब होशियारपुर ग्रेटर द्वारा ’’राष्ट्रीय लीगल सर्विस दिवस’’ के अवसर पर एक गोष्ठी स्थानीय यूनिवर्सिटी रयात बाहरा के लॉ-डिपार्टमेंट में आयोजित की गई। इस अवसर पर अलायंस क्लब इंटरनेशनल के वाइस प्रेसिडेंट एैली. अशोक पुरी और विभाग की एच.ओ.डी. डॉ. प्रियंका पुरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। आज की इस विचार-चर्चा का संचालन मिस. सपना रानी और मिस. ललिता ने किया। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन एैली. अजय शारदा और मिस. अनुप्रीत कौर संधू थे।

Advertisements

’’राष्ट्रीय लीगल सर्विस दिवस’’ की विचार-चर्चा को शुरू करने के पश्चात बी.ए.एल.एल.बी. के सातवें, तीसरे और पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विचार-चर्चा में भाग लिया। आज की यह विचार-चर्चा, तर्क-वितर्क या भाषण न होकर एक गोष्ठी साबित हुई। इस अवसर पर एच.ओ.डी. डॉ. प्रियंका पुरी ने विचार-चर्चा में भाग लेने वाले लॉ-डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों और अलायंस क्लब इंटरनेशनल को इस सार्थक विषय पर विचार-चर्चा करवाने के लिए मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि विभाग के पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ इस प्रकार की विचार-चर्चा समाज और विभाग के लिए सार्थक साबित होती है। इस अवसर पर एैली. अशोक पुरी ने समाज में कानूनी प्रक्रिया के तंत्र के बारे में बात करते हुए बताया कि विद्यार्थियों में सामाजिक ज्ञान का उत्पन्न होना न्याय-पालिका के स्वर्णिम युग के आगमन का प्रतीक साबित होगा।

इस अवसर पर सातवें सेमेस्टर की काजल, जतिन सेठी, राघव, समायरा और रुपिंदर कौर के साथ तीसरे सेमेस्टर के रवि किशन और पहले सेमेस्टर की आशिमा, राहुल गुप्ता और मनदीप सिंह को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अलायंस क्लब होशियारपुर ग्रेटर द्वारा विभाग की अध्यापिकाओं सपना रानी, अनुप्रीत कौर संधू, ललिता और एच.ओ.डी. डॉ. प्रियंका पुरी को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here