Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur सांपला से मिलने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा कार्यकर्तायों ने किया जोरदार...

सांपला से मिलने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा कार्यकर्तायों ने किया जोरदार स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के निवास पर विशेष रूप से पहुंचे यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं और श्री सांपला के समर्थकों ने श्री अशवनी शर्मा का जोरदार स्वागत किया। श्री सांपला ने उन्हें बधाई देते हुए दोशाला भेंट कर सम्मानित किया। उनके साथ पंजाब भाजपा नेता जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा, राजेश बाघा व जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा भी माजूद थे।

Advertisements

इस मौके पर कुछ समय विजय सांपला और अश्वनी शर्मा ने बंद कमरे में ताजा राजनीतिक माहौल पर चर्चा की। अश्वनी शर्मा ने कहाकि वह श्री सांपला का हाल जानने आयें है। उनसे मेरे पारिवारिक सम्वन्ध है। श्री शर्मा ने उपस्थित सभी को 13 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यलय आने का निमंत्रण भी दिया। उस दिन श्री शर्मा अपना पद ग्रहण करेंगे।

इस अवसर पर युवा नेता अमित सांपला आशु, साहिल सांपला, जिला उपप्रधान भारत भूषण वर्मा, अश्विन ओहरी, डी एस बागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम ओहरी, सूरज शर्मा, सुनन्दन सूद, सुरिंदर पाल कौर सैनी, राहुल बग्गा लक्की, राजन शर्मा, अश्वनी शर्मा, पवन शर्मा, पवन मल्होत्रा, कमल वर्मा, नितन गुप्ता, विवेक सैनी गोल्डी, सचिन बस्सी, देवम गुप्ता,एडवोकेट नितिश भूषण वर्मा, मनीश शर्मा, काकू रिवाड़ी, अजय चोपड़ा, एस एम सिद्धू व लवनीत मन्कण्ड लवी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here