Tuesday, October 20, 2026
Home Latest दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। ये झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, ये झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और सोनीपत में भी महसूस किए गए।

Advertisements

भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। भूकंप के झटकों से डरकर लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। खासकर ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग अचानक बाहर निकल आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here