Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur लायंस क्लब होशियारपुर ने किया नई कार्यकारिणी का गठन

लायंस क्लब होशियारपुर ने किया नई कार्यकारिणी का गठन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायन क्लब होशियारपुर की जनरल हाउस की मीटिंग प्रधान उमेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। क्लब सचिव लायन बरजिंदरजीत सिंह ने बताया कि बैठक में साल 2025-26 में किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया गया और प्रधान लायन उमेश शर्मा ने क्लब के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग देने के लिए आभार जताया और सभी सदस्यों को सम्मानित किया। इस मौके पर लायन मुनीश सूद ने अपनी टीम के सदस्यों की घोषणा करते हुए लायन बर्जिन्दरजीत सिंह को सचिव, लायन जगदीश बंसल को कोषाध्यक्ष, लायन अश्वनी कटियाल को पीआरओ नियुक्त किया गया।

Advertisements

इस मौके पर लायन उमेश शर्मा ने पिछले साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और नई टीम को चार्ज हैंडओवर किया। इस अवसर पर इलेक्ट प्रधान 2026-27 लायन मुनीश सूद को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। लायन मुनीश सूद ने अपने संबोधन में क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया और क्लब को बुलंदियों तक पहुँचाने का प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीडीजी लायन कैलाश सिगला, पीडीजी लायन दविंदर पाल अरोड़ा, लायन सेठ गोपी चंद कपूर, लायन लेखराज शर्मा, लायन भारतभूषण तुली, लायन विनोद पसान, लायन संजीव कुमार, लायन अजय चावला, लायन सोनू सैनी, लायन बॉबी गुम्बर उपस्थित रहे। क्लब में शामिल हुए नए सदस्यों लायन रमेश अरोड़ा और लायन प्रेम टंडन का सभी लायन सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here