Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur जन जागरण अभियान उपरांत नीति तलवाड़ ने चलाया सफाई अभियान

जन जागरण अभियान उपरांत नीति तलवाड़ ने चलाया सफाई अभियान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सवच्छता के प्रति समाज में संवेदनशीलता हमेशा बनी रहनी चाहिए । मेरा कचरा, मेरी जिम्मेवारी है, की धारणा पर चलते हुए सभी को रोजाना अपने आस पास  सफाई अभियान को समय देना चाहिए। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने भाजपा ओ.बी.सी. सैल की प्रदेश उपाध्यक्ष सुरिन्द्र कौर की अध्यक्षता में बंजर बाग चौंक में जन जागरण अभियान के तहत लोगों को मास्क व सैनेटाईकार, आर्युवैदिक काढ़ा पिलाने के उपरांत चलाए गए सफाई अभियान के अवसर पर कहे। नीति तलवाड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के उपरांत समाज में फैली छोटी छोटी कुरीतियों को समाज दवारा ही हल करने के लिए लोगों को जागरूक किया है।

Advertisements

उन्होने कहा कि इन में अपने आस पास के साथ साथ, गली मोहल्लों व शहरों की सफाई रखने को प्रमुखता दी गई है। नीति तलवाड़ ने कहा कि बहुत सी समाज सेवी संस्थाएं लोगों के लिए खान पान की व्यवस्था करती  हैं। अगर वो संस्थाएं खान पान की व्यवस्था के उपरांत जन साधारण के सहयोग से  थोड़ा सा समय साफ सफाई की ओर दें, तो हम बड़े स्तर पर कचरा संभाल में अपना योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर भाजपा ओ.बी.सी. सैल की प्रदेश उपाध्यक्ष सुरिन्द्र कौर ने जन जागरण अभियान में अपने साथियों सहित शमूलियत कर लोगों को मास्क, सैनेटाईकार व आर्युवैदिक काढ़ा आदि भी वितरण किया। इस मौके पर रजनी तलवाड़, मुस्कान अंर्तयामी, संदीप कौर, प्रिया सैनी, परमजीत कौर, अमिता, गुरमिंदर कौर लाडी, तृप्ता देवी, यमुना, निशा, सुनीता, कुलविंदर सैनी, प्रवीण सैनी, बिंदर पाल आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here