Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur नगर कौंसिल हरियाना की पहली बैठक में पहुंचे चार पार्षद, बैठक हुई...

नगर कौंसिल हरियाना की पहली बैठक में पहुंचे चार पार्षद, बैठक हुई स्थगित

हरियाना(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। नगर कौंसिल हरियाना के नवनियुक्त अध्यक्ष इकबाल सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई पहली बैठक को ही स्थगित करना पड़ा,उक्त बैठक जिसमें सभी पार्षदों को 11 बजे उपस्थित होना था परंतु 12 बजे तक नगर कौंसिल दफ्तर में मात्र चार ही पार्षद रजनी शर्मा,रचना कुमारी ,सविता रानी व अध्यक्ष इकबाल सिंह ही पहुंचे। उपाध्यक्ष गुरुदेव कौर, सुनील कपिला, संजय कपिला, रामजीत, पवन कुमार, मीनाक्षी कपिला व पूजा कपिला बैठक में नहीं पहुंचे जिसके चलते नगर कौंसिल की इस पहली बैठक को स्थगित करना पड़ा। इस संबंध में जब अध्यक्ष इकबाल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सभी पार्षदों को बैठक के संबंध में पहले से ही जानकारी दी गई थी, परंतु उपाध्यक्ष गुरुदेव कौर के नजदीकी रिश्तेदार कि तबीयत ठीक ना होने व पार्षद सुनील कपिला को जरूरी कार्य के लिए बाहर जाने के चलते यह बैठक स्थगित की गई है।

Advertisements

उन्होंने अगली बैठक की तारीख सभी को बताई जाएगी। इस बैठक में कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश व ऐ सो मैडम प्रियंका भी उपस्थित थे। उक्त बैठक के संबंध में अनुपस्थित रहे संजय कपिला, रामजीत ,पवन कुमार ,मीनाक्षी कपिला व पूजा कपिला ने बताया कि नगर कौंसिल की उक्त बैठक का मुख्य एजेंडा उन्होंने पढ़ा, जो कि कस्बा हरियाना की जनता के पक्ष में नहीं था, उन्होंने कहा कि यह जो टैंडर या वार्ड के कार्य नए शुरू किए जा रहे हैं वह उस के पक्ष में नहीं है जिसके चलते उन्होंने नगर कौंसिल की इस पहली बैठक का बाइ काट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here