Wednesday, November 11, 2026
Home National Mother Dairy का दूध हुआ महंगा, 2-4 प्रति लीटर तक बढ़े दाम

Mother Dairy का दूध हुआ महंगा, 2-4 प्रति लीटर तक बढ़े दाम

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो से चार रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई, 2026 को कीमतें बढ़ाई थीं। उससे पहले अप्रैल, 2025 में कीमतों में संशोधन किया गया था। नई दरें 12 नवंबर से लागू होंगी। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने हालांकि इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि किसानों से दूध की खरीद कीमतें बढ़ गई हैं जिसके कारण कंपनी को लागत में हुई वृद्धि का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है। मदर डेयरी दूध की बिक्री से होने वाली आय का 75-80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है। कंपनी दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है।

Advertisements

कुल मिलाकर, कंपनी प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में टोंड दूध (थोक वितरण) की कीमत 58 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत अब 72 रुपए से बढ़कर 76 रुपए प्रति लीटर होगी। टोंड दूध (पाउच) की कीमत 60 रुपए से बढ़ाकर 62 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। डबल टोंड दूध की कीमत 54 रुपए से बढ़कर 56 रुपए प्रति लीटर होगी। गाय के दूध की कीमत 62 रुपए से बढ़ाकर 65 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने बेहतर मांग के दम पर पिछले वित्त वर्ष में अपना कारोबार 17 प्रतिशत बढ़ाकर 20,300 करोड़ रुपए कर लिया था। कंपनी के दूध उत्पादों और खाद्य तेलों की मांग में वृद्धि हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here