Wednesday, November 11, 2026
Home Hoshiarpur युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में आज जिले में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आंगनबाड़ी सेंटर नंदाचौर, बीडीपीओ कॉलोनी माहिलपुर और गांव हारटा में विशेष जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisements

कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करने के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है। लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास नशे से प्रभावित व्यक्तियों को उपचार और पुनर्वास के लिए प्रेरित करें तथा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग दें। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि पंजाब सरकार के इस अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करना है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here