Wednesday, November 11, 2026
Home Hoshiarpur युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत छह हॉटस्पॉट क्षेत्रों में चल...

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत छह हॉटस्पॉट क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत जिले में चिन्हित छह हॉटस्पॉट क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओएसडी टू अर्बन अफेयर्स ओएशी मंडल और सहायक कमिश्नर अंडर (ट्रेनिंग) गुरकंवल सिंह ने की। बैठक में अभियान से जुड़े सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान हरदोखानपुर, बजवाड़ा, बलवीर कॉलोनी, सुंदर नगर, बहादुरपुर और रविदास नगर में नशे की रोकथाम, जागरूकता गतिविधियों, नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों की पहचान, उपचार एवं पुनर्वास सहित अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

Advertisements

अधिकारियों ने संबंधित विभागों द्वारा इन क्षेत्रों में अब तक की गई गतिविधियों और प्रगति की जानकारी साझा की। इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से निर्धारित जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। साथ ही नशे से प्रभावित लोगों को उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को जनभागीदारी और विभागीय समन्वय के माध्यम से जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में ठोस परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here