Wednesday, November 11, 2026
Home Hoshiarpur सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में दिवाली का त्योहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह...

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में दिवाली का त्योहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर में दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण को रंग-बिरंगी सजावटी लड़ियों और चमकदार रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण त्योहार के रंग में रंग गया। इस समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों की नाटकीय प्रस्तुति थी। अपनी प्रभावशाली अदाकारी के माध्यम से विद्यार्थियों ने बुराई पर अच्छाई की जीत और सच्चाई, धर्म तथा नेकी के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस प्रस्तुति ने सभी को अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

Advertisements

इस अवसर पर स्कूल मैनेजर सिस्टर सोफी और वाइस प्रिंसिपल सिस्टर किरण भी विशेष तौर पर उपस्थित थीं। प्रिंसिपल सिस्टर सुधा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें रामायण में दर्शाए गए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज की भलाई के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल दिवाली मनाने के महत्व पर भी जोर दिया।

समागम के अंत में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ अपना भोजन सांझा किया, जिससे प्यार, उदारता और आपसी भाईचारे की भावना प्रकट हुई। संपूर्ण समागम खुशी और उत्साह भरे माहौल में संपन्न हुआ और सभी को दया, सहानुभूति तथा अच्छे कर्मों के माध्यम से दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here