Tuesday, September 22, 2026
Home Hoshiarpur नए राशन कार्डों के वेरिफ़िकेशन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले वीओज सम्मानित

नए राशन कार्डों के वेरिफ़िकेशन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले वीओज सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा नए राशन कार्ड बनाने के लिए चलाई जा रही वेरिह प्रक्रिया को बेहतरीन ढंग से पूरा करने के लिए आज जिला प्रशासन की ओर से होशियारपुर सब-डिवीजन के पांच वेरिफ़िकेशन अधिकारियों को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डिप्टी कमिश्नर की विशेष कार्य अधिकारी (शहरी मामले) ओइशी मंडल ने स्थानीय एस.डी.एम. कार्यालय में पांच वेरिफ़िकेशन अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देते हुए अपील की कि जिले की विभिन्न सब-डिवीजनों में नए राशन कार्डों के वेरिफ़िकेशन में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित समय के भीतर यह प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वेरिफ़िकेशन अधिकारियों, जिनमें आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर और सखियां शामिल हैं, द्वारा घर-घर जाकर इस प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा रहा है, ताकि योग्य आवेदकों के राशन कार्ड बनाए जा सकें। उन्होंने सभी वेरिफ़िकेशन अधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पूरी लगन और समर्पण भावना के साथ इस कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करें।

इस अवसर पर जिला खाद्य एवं सप्लाई कंट्रोल नरेंद्र सिंह ने बताया कि गढ़शंकर, होशियारपुर, टांडा, दसूहा और मुकेरियां में वेरिफ़िकेशन का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में 1.20 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें गढ़शंकर में 17,443, होशियारपुर में 48,971, टांडा में 8,353, दसूहा में 19,294 और मुकेरियां में 26,317 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि वेरिफ़िकेशन का कार्य निर्धारित समय में बेहतर ढंग से पूरा करने को पूरी प्राथमिकता दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here