Wednesday, November 11, 2026
Home National कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल,...

कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव कार्य जारी

गुवाहाटी (द स्टैलर न्यूज़)। असम के डिगारु में आज सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतर गई जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार असम के डिगारु कोलकाता -सैरांग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में यात्रियों को भयभीत देखा जा सकता है। कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

Advertisements

मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। बताया जाता है कि हादसे में कई यात्री घायल हो गए। ट्रेन मिजोरम से कोलकाता जा रही थी। असम के कामरूप जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने एएनआई को फोन पर बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा, ‘कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे आज सुबह करीब 6:54 बजे डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here