Wednesday, November 11, 2026
Home Crime गोवा में इंसानियत हुई शर्मसार: चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गोवा में इंसानियत हुई शर्मसार: चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गोवा (द स्टैलर न्यूज़)। गोवा के कानाकोना तालुका के श्रीस्थल गांव में मंगलवार देर रात 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एक सप्ताह के भीतर राज्य में किसी नाबालिग से यौन उत्पीड़न की यह दूसरी घटना है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात कुशावती जिले के कानाकोना तालुका के श्रीस्थल गांव में हुई।

अधिकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की उम्र 20 साल के आसपास है और वह बिहार का रहने वाला है। वह 2 दिन पहले ही गोवा आया था और यहां एक बेकरी में काम कर रहा था। अधिकारी ने कहा, पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान एक गैर-सरकारी संगठन के प्रतिनिधि की मौजूदगी में दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी की पहचान बाद में सार्वजनिक की जाएगी।

Advertisements

इससे पहले, उत्तरी गोवा जिले के मापुसा शहर में रविवार रात गुब्बारे बेचने वाले एक व्यक्ति की 3 वर्षीय बेटी के साथ अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। पुलिस को अभी तक इस मामले में आरोपी का पता लगाने में कोई सफलता नहीं मिली है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा था कि ऐसे अपराधियों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें स्थायी रूप से जेल भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here